बरेली: यूटा के बिथरी ब्लॉक चुनाव में जितेंद्र बने अध्यक्ष, शुमाइला मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बिथरी ब्लॉक का चुनाव हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पाल नें 39 वोटों से जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद के लिए शुमाएला खान और देवेन्द्र कुमार को 41-41 वोट पड़े। इस स्थिति में यूटा के जिला अध्यक्ष …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बिथरी ब्लॉक का चुनाव हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पाल नें 39 वोटों से जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद के लिए शुमाएला खान और देवेन्द्र कुमार को 41-41 वोट पड़े। इस स्थिति में यूटा के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पर्ची डालकर दोनों का चुनाव कराया जिसमें शुमाएला खान की जीत हुई। यह चुनाव जिला अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक सतेन्द्र पाल सिंह व अनु सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनी रीटा वत्रा
चुनाव में कोषाध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार, महिला उपाध्यक्ष के पद पर ऋतु मिश्रा, संयुक्त मंत्री अजय कुमार, संगठन मंत्री फहेद अनवर, प्रचार मंत्री अरविंद कुमार, तो वहीं लेखाकार के पद पर योगेश प्रताप को चुना गया। यूटा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जितने वाले सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी।

चुनाव के दौरान यह लोग रहे मौजूद
चुनाव के दौरान यूटा के जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज पल्याल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, रवि कुमार, सुनील कोली, प्रेमशकर, पुष्पा राठौर, रेखा कन्नौजिया,नरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, अखिलेश पांडेय, मनी सक्सेना, तर्रुनम, आदर्श कुमारी, वसी अहमद, जीनत परवीन, अनिल कुमार, शुभम, अशोक, आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए खुले धार्मिक स्थल, कोविड-19 का करना होगा पालन

संबंधित समाचार