जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में हुआ ‘महिला अधिकार और सुरक्षा’ पर कार्यक्रम
लखनऊ। राजधानी के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान में उत्तर प्रदेश महिला पावर लाइन के सहयोग से ‘महिला अधिकार और सुरक्षा’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी क्राइम अर्गेस्ट वूमेन एंड सिक्योरिटी उत्तर प्रदेश रुचिता चौधरी थीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ. कविता पाठक ने कहा …
लखनऊ। राजधानी के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान में उत्तर प्रदेश महिला पावर लाइन के सहयोग से ‘महिला अधिकार और सुरक्षा’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी क्राइम अर्गेस्ट वूमेन एंड सिक्योरिटी उत्तर प्रदेश रुचिता चौधरी थीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ. कविता पाठक ने कहा कि महिलाओं की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जोर देने की आवश्यकता है। महिलाएं दुनिया के सबसे खूबसूरत उपहारों में से एक हैं। एक महिला के रूप में पैदा होने से ज्यादा विनम्र कुछ भी नहीं है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीसीपी रुचिता चौधरी ने कहा महिला होना एक सबसे बड़ी शक्ति है। महिलाओं को होने वाला मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर निसंकोच चर्चा करने की जरूरत है। कहा कि महिलाएं इस मानव जाती को आगे बढ़ाती हैं और जो पुरुषों की जननी है।
