उन्नाव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस, जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। समस्त सम्मानित अधिकारीगण एवं विधायकों की ओर से उपस्थित वृद्ध जनों को कपड़े और बुके देकर सम्मानित किया गया। …

उन्नाव। जिले में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। समस्त सम्मानित अधिकारीगण एवं विधायकों की ओर से उपस्थित वृद्ध जनों को कपड़े और बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्ध हमारे आदर्श होते हैं। इनकी देखभाल करना हम सबका दायित्व है, बड़ों का दिया हुआ आशीर्वाद अमूल्य होता है।

उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि सभी वृद्धजनों के पेंशन के लिए फॉर्म आज ही भर जाने चाहिए और सभी वृद्धजनों को पेंशन से लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक मोहान, बृजेश कुमार रावत, जिलाधिकारी महोदय रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार