बाराबंकी: नरेंद्र वर्मा बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में आयोजित स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे फरीद महफूज किदवई की अनुमति व संस्तुति से क्षेत्र के टड़वा-ननकारी निवासी नरेंद्र वर्मा को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला सचिव नामित किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र वर्मा को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ …

बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में आयोजित स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे फरीद महफूज किदवई की अनुमति व संस्तुति से क्षेत्र के टड़वा-ननकारी निवासी नरेंद्र वर्मा को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला सचिव नामित किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र वर्मा को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला सचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

जिला सचिंव बने नरेंद्र वर्मा ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ क्षेत्र के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई के सानिध्य में उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निष्ठा के साथ पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम भी करेंगे। जनपद की सभी विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश का सीएम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

स्वागत समारोह के दौरान पूर्व मंत्री ने जिला सचिव को मनोनयन पत्र देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मौजूद रहे लोगों में बेलहरा नगर अध्यक्ष सुनील सोनी, सुरेश यादव, अनिल वर्मा, गुलाब वर्मा, मनीष रावत, विनीत सिंह, राजकुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, पंकज वर्मा, विनय वर्मा, रामू वर्मा, विपिन रावत, सियाराम, गुफरान, अर्पित विश्वकर्मा, हंसराज, संतसरन, छोटू, गुड्डू वर्मा, अमित वर्मा, अमर वर्मा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार