मुरादाबाद: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का परीक्षण, बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को शहरी स्वास्थ्य केंंद्रों पर चल रहा है। इसमें मरीजों की जांच, इलाज, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़ीखाना, पीपली, फकीरपुरा, नवाबपुरा, मुकर्बपुर आदि पर मुख्यमंत्री …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को शहरी स्वास्थ्य केंंद्रों पर चल रहा है। इसमें मरीजों की जांच, इलाज, स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़ीखाना, पीपली, फकीरपुरा, नवाबपुरा, मुकर्बपुर आदि पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। इसमें पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड भी बन रहा है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला समन्वयक डाँ पीताम्बर सिंह का कहना है कि सभी केंंद्रों पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से सभी सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पताल में पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

डिप्टी सीएमओ डाँ प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को 26 शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहा है। इसमें मरीजों की ओपीडी में जांच कर दवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड भी बन रहा है। परिवार नियोजन उपायों की जानकारी, गर्भवती महिला का टीकाकरण, टीबी, कोविड जांच भी कराई जा रही है।

संबंधित समाचार