मुरादाबाद : गरीब परिवारों को निशुल्क मकान व मुआवजा देने की की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की उसके बाद गरीबों के घर तोड़ने के लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से दोनों गरीब परिवारों को प्रशासन की तरफ से निशुल्क मकान व मुआवजा देने की मांग की। इस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की उसके बाद गरीबों के घर तोड़ने के लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से दोनों गरीब परिवारों को प्रशासन की तरफ से निशुल्क मकान व मुआवजा देने की मांग की।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अंकित शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों एकता कॉलोनी लाइन पर मैं 20 वर्ष से अपना घर बनाकर रह रहे दो निर्धन परिवारो के घरों को तोड़ दिया गया था। जबकि इन मकानों की रजिस्ट्री भी है और यह परिवार हाउस टैक्स वाटर टैक्स भी लंबे समय से देते आ रहे हैं।

ऐसे में इस तरह की कार्रवाई हो पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए और इन परिवारों को निशुल्क मकान व मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर रविंद्र सिंह, विकेश राजपूत, सनी दुबे, योगेंद्र सिंह राणा, दीपक राठौर, तरुण शर्मा, कपिल चौधरी, दिलीप शुक्ला, संस्कार कत्याल, तरुण सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे

संबंधित समाचार