मुरादाबाद : स्कूटी नहीं दिलाने पर युवक ने पी लिया तेजाब, गंभीर
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिता ने स्कूटी नहीं दिलाई तो युवक ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने नाजुक हालत बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिता ने स्कूटी नहीं दिलाई तो युवक ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने नाजुक हालत बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
मामला मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला बरवालान की माली वाली गली का है। यहां रहने वाला 17 वर्षीय मोहम्मद सुहेल अपने पिता मोहम्मद आरिफ से नई स्कूटी दिलाने की जिद कर रहा था। मगर पिता के पास उसकी जिद पूरी करने के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने सुहेल को समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस पर पिता ने उसे डांट दिया।
पिता की डांट से गुस्साए सुहेल ने रविवार देर शाम तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। मां सुल्ताना ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
