मुरादाबाद : अकबरपुर मे डिप्थीरिया सर्वे व टीकाकरण के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के डिलारी सीएचसी के अकबरपुर गांव में गलघोंटू से सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे और डिप्थीरिया टीकाकरण के लिए पहुंची। एएनएम और अन्य कर्मियों ने गांव में घूमकर बच्चों के डिप्थीरिया टीकाकरण की जानकारी ली।टीकाकरण न होने के दुष्परिणाम की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के डिलारी सीएचसी के अकबरपुर गांव में गलघोंटू से सात वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे और डिप्थीरिया टीकाकरण के लिए पहुंची। एएनएम और अन्य कर्मियों ने गांव में घूमकर बच्चों के डिप्थीरिया टीकाकरण की जानकारी ली।टीकाकरण न होने के दुष्परिणाम की जानकारी देकर जागरूक किया।

अकबरपुर गांव निवासी नबी हसन के 7 वर्षीय पुत्र शोएब की हालत बिगड़ने पर पिछले सप्ताह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कराया था। स्थिति में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के महर्षि बाल्मीकि अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मासूम ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।

जिले में गलघोंटू बीमारी से पहली मौत के बाद अकबरपुर गांव में चौथे दिन स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर पीड़ित परिवार और गांव में अन्य परिवारों में बच्चों के डिप्थीरिया टीकाकरण की जानकारी लेकर हर हाल में टीके लगवाने के लिए जागरूक किया। डिलारी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाँ विशाल दिवाकर ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। शाम तक रिपोर्ट मिलेगी।

संबंधित समाचार