बरेली: दीपावली के 28 दिन बचे, नवीनीकरण में फंसे आतिशबाजी के लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा और मिनी बाईपास स्थित आतिशबाजी की थोक दुकानों के लाइसेंस का अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस वजह से व्यापारी असमंजस में हैं। दीपावली के 28 दिन शेष बचे हैं। जबकि नवीनीकरण के लिए फाइलें दो से तीन महीने पहले जमा हो चुकी है। बताते हैं कि अग्निशमन विभाग …

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा और मिनी बाईपास स्थित आतिशबाजी की थोक दुकानों के लाइसेंस का अभी तक नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस वजह से व्यापारी असमंजस में हैं। दीपावली के 28 दिन शेष बचे हैं। जबकि नवीनीकरण के लिए फाइलें दो से तीन महीने पहले जमा हो चुकी है। बताते हैं कि अग्निशमन विभाग से अभी तक फाइलें कलेक्ट्रेट नहीं भेजी गयी हैं।

कुछ दिन पहले अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ओर से कलेक्ट्रेट भेजे गए पत्र में कहा गया कि दुकानें इस बार भी शिफ्ट नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन दुकानें लगाने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करे। पिछले साल व्यापारियों को इसी शर्त पर रियायत दी गयी थी कि जो दुकानें आबादी के नजदीक हैं, वे 2021 में स्वयं दुकानें शिफ्ट कर लेंगे।

इधर इस मामले में व्यापारियों का कहना है कि पहले दुकानें नैनीताल रोड से हटायी गयीं। अब सौ फुटा रोड से हटाने की बात कह रहे हैं। जबकि अभी सौ फुटा रोड पर जो दुकानें हैं, वे आबादी के ज्यादा नजदीक नहीं हैं। अन्य किस स्थान पर दुकानें शिफ्ट करें तो इसके लिए जिला प्रशासन को जगह चयनित कर बतानी चाहिए।

दीपावली नजदीक है तो अग्निशमन विभाग भी लाइसेंस नवीनीकरण की फाइलें आगे नहीं बढ़ा रहा है। एक व्यापारी नेता ने बताया कि चार दिन पहले जिलाधिकारी से मिले और पूरी बात रखी। तब जिलाधिकारी ने नवीनीकरण करने से पहले दुकानों का निरीक्षण कराने की बात कही। एक कमेटी दुकानों पर आकर निरीक्षण करेगी, इसके बाद नवीनीकरण के आदेश कर दिए जाएंगे।

आबादी के नजदीक वाली दुकानों को यदि शिफ्ट करने के आदेश हुए थे तो व्यापारियों को उसका पालन करना चाहिए। अग्निशमन विभाग से फाइलें आने के बाद नियमानुसार नवीनीकरण किया जाएगा। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी

संबंधित समाचार