मेरठ: 100 रुपए का पेटीएम कर आरोपी ने चुराया 20 हजार का फोन, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। सौ रुपये का पेटीएम कर आरोपी ने व्यापारी का बीस हजार रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल गायब देखकर व्यापारी के होश उड़ गए।  आपको बता दें, लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित महेश त्यागी की मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि देर शाम उनकी दुकान पर एक ग्राहक सौ रुपये …

मेरठ। सौ रुपये का पेटीएम कर आरोपी ने व्यापारी का बीस हजार रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल गायब देखकर व्यापारी के होश उड़ गए।  आपको बता दें, लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित महेश त्यागी की मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि देर शाम उनकी दुकान पर एक ग्राहक सौ रुपये का रिचार्ज कराने के लिए आया था। उन्होंने अपना सैमसंग का मोबाइल काउंटर चार्ज के लिए लगा रखा था।। इसी बीच उन्होंने दूसरे मोबाइल से आरोपित के मोबाइल में रिचार्ज कर दिया। बातों में फंसाकर आरोपित ने काउंटर पर रखा उनका मोबाइल चोरी कर लिया।

उन्होंने कुछ देर बाद मोबाइल चेक किया तो मोबाइल गायब देखकर व्यापारी के होश उड़ गए। शोर सुनकर बाजार वाले भी आ गए। उन्होंने आरोपित की तलाश भी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि आरोपित युवक ने जिस नंबर से पेटीएम किया था। उस नंबर की सर्विलांस टीम जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार