देश को जेपी जैसी क्रांति की जरूरत है-हीरालाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अमेठी विधानसभा से दावेदारी कर रहे हीरालाल यादव ने साईं धाम के पास दुर्गापुर रोड पर अपने कार्यालय पर संपूर्ण क्रांति के जनक समाजवादी पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते …

अमेठी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अमेठी विधानसभा से दावेदारी कर रहे हीरालाल यादव ने साईं धाम के पास दुर्गापुर रोड पर अपने कार्यालय पर संपूर्ण क्रांति के जनक समाजवादी पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हीरालाल यादव ने कहा कि आज फिर से देश को जयप्रकाश नारायण जैसे क्रांति करने वाले नेता के रूप में अखिलेश यादव  मिले है। उन्होंने कहा कि आज जयप्रकाश की पुण्यतिथि पर हम लोग संकल्प लें कि अराजकवादियों को सत्ता से बेदखल कर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश में भी सपा का परचम लहराएंगे।

हीरालाल यादव ने कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण का ही नेतृत्व था कि इमरजेंसी के खिलाफ हुए जेपी आंदोलन में जनता आगे थी और नेता पीछे। हीरालाल यादव ने कहा कि जनता में जेपी आंदोलन की तरह ही बदलाव की लहर है  और 2022 में जनता सपा की सरकार बनाने को तैयार बैठी है।

इस मौके पर शिव प्रसाद कश्यप जी, पप्पू वर्मा जी, शिवम चौधरी जी, उमेश मौर्य जी, रमाकान्त यादव जी, कृष्ण सिंह जी, सुरेश यादव, शिवम यादव, देवेंन्द्र सिंह, विकास यादव, रणबीर सिंह, सुनील वर्मा, अनुराग, रोहित रमाकांत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार