बरेली: एमए समाजशास्त्र की 140 तो अंग्रेजी की 133 से ऊपर गई मेरिट
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रमों में शनिवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। जिन आठ पाठ्यक्रमों में कम प्रवेश की वजह से मेरिट जारी नहीं की गई है, उनके प्रवेश शुरू होने के साथ मेरिट जारी होने वाले पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश होंगे। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने एमए व एमकाम की मेरिट …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में परास्नातक पाठ्यक्रमों में शनिवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। जिन आठ पाठ्यक्रमों में कम प्रवेश की वजह से मेरिट जारी नहीं की गई है, उनके प्रवेश शुरू होने के साथ मेरिट जारी होने वाले पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश होंगे। शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने एमए व एमकाम की मेरिट जारी कर दी। सबसे ऊंची मेरिट एमए समाजशास्त्र और एमए अंग्रेजी की गई है।
हालांकि एमए के कई पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाएगा। सिर्फ नानस्ट्रीम वालों की मेरिट जारी की गई है। एमकॉम का मेरिट इंडेक्स 82.750 से 61.100 पर रुका है। प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए कॉलेज में संबंधित विभाग में अपने सभी प्रमाणपत्र के साथ 9 अक्टूबर को पहुंचें। उन्होंने बताया कि जल्द ही एमएससी पाठ्यक्रमों की भी मेरिट जारी की जाएगी।
बरेली कॉलेज में एमए समाजशास्त्र की सामान्य ओपन मेरिट इंडेक्स- 140.056 से 110.667, नान स्ट्रीम- 74.548 से 57.400, ओबीसी ओपन- 110.652 से 105.329, ओबीसी महिला- 105.308 से 104.028, नानस्ट्रीम- 55.700 से 51.153, एससी ओपन-108.083 से 96.500, एससी महिला- 95.583 से 92.498, नानस्ट्रीम- 50.400 से 45.889, एमए अंग्रेजी की सामान्य ओपन मेरिट इंडेक्स 133.782 से 110.320, सामान्य महिला- 109.911 से 102.917, ओबीसी ओपन- 110.096 से 101.583, ओबीसी महिला- 101.417 से 99.781, एमए हिंदी में सामान्य नानस्ट्रीम की मेरिट 65.488 से 53.023, ओबीसी नान स्ट्रीम की 52.061 से 50.200, एससी नॉनस्ट्रीम की 51.895 से 51.842 जारी हुई है।
इसके अलावा अन्य सभी वर्ग में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। एमए अर्थशास्त्र में सामान्य नानस्ट्रीम की मेरिट 83.214 से 55.091, ओबीसी नान स्ट्रीम की 55.000 से 46.400, एससी नॉनस्ट्रीम की 49.200 से 47.316 मेरिट पहुंची है।
