बरेली: रोडवेज अधिकारी और कर्मचारियों को श्रेणियों में बांटकर ड्यूटी होगी निर्धारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज डिपो से होने वाली आय, प्रत्येक गाड़ी की डीजल खपत व एवरेज आदि की मुख्यालय पर प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए हैं। कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों को ए, बी, सी श्रेणी में रखा जाएगा। उसके आधार पर ही उनकी ड्यूटी तय होगी। …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज डिपो से होने वाली आय, प्रत्येक गाड़ी की डीजल खपत व एवरेज आदि की मुख्यालय पर प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए हैं। कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों को ए, बी, सी श्रेणी में रखा जाएगा। उसके आधार पर ही उनकी ड्यूटी तय होगी। सभी डिपो में इसे लागू कर दिया गया है।

बरेली रीजन में वर्तमान में 668 बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम के निर्देशानुसार ही सभी कर्मचारियों को उनके दायित्व सौंपे गए हैं। फोरमैन कार्यशाला के कर्मचारियों को भी गाडि़य़ों की फिटनेस दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी आधार पर बसों की फिटनेस आदि भी तय होगी। रोडवेज की दशा सुधारने के लिए परिवहन निगम ने एक नई पहल शुरू की है।

निगम मुख्यालय, क्षेत्रीय व डिपोवार निर्धारित की गई टीमों की समीक्षा के आधार पर अधिकारियों की रैंक तय की जाएगी। रोडवेज की आय व संचालन प्रतिफल में वृद्धि के लिए क्षेत्रीय व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। सितंबर की समीक्षा के आधार पर बरेली रीजन को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। कर्मचारियों को इसी तरह प्रदेश में पहले पायदान पर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार