कासगंज: पुलिस ने बरामद किया बड़े मात्रा में अवैध शराब, तीन अरेस्ट
कासगंज। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद भर में 189 लीटर तैयार की गई कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं शराब बनाने के उपकरण एवं सामग्री को भी बरामद किया गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। …
कासगंज। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद भर में 189 लीटर तैयार की गई कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं शराब बनाने के उपकरण एवं सामग्री को भी बरामद किया गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। पटियाली क्षेत्र के गांव रायपुर, नगला हीरा के समीप झाड़ियों में शराब की भट्टियां धधकने की सूचना पर पहुंच गई।
जहां पुलिस को देखकर दो लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ब्रजमोहन और इंद्रपाल निवासी नगला हीरा बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 135 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण और यूरिया तथा अन्य सामग्री भी बरामद कर लिए।
वहीं अमांपुर क्षेत्र से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव महदवा में एक घर में छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 54 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी नरेंद्र निवासी महदवा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भट्टी को तोड़ दिया और शराब बनाने के उपकरण व सामग्री को बरामद कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
