मुरादाबाद : समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर की ओर से एशियन विवेकानंद अस्पताल में विनोद खन्ना समाज सेवा रतन सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर की ओर से एशियन विवेकानंद अस्पताल में विनोद खन्ना समाज सेवा रतन सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद जफर इस्लाम रहे। उन्होंने जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें समाज के विकास के प्रति अग्रसर रहना चाहिए । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम व विशिष्ट अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नीरज खन्ना, अवधेश अग्रवाल, राजीव ढल, अनु ढोल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार