अयोध्या: अवैध देसी शराब के कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के ठिकाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो बोरी में 142 बोतल देसी शराब बरामद हुई है, जिसमें 58 बोतल भरी हुई थी। साथ ही 40-40 लीटर से भरी स्प्रिट के दो गैलन व एक मोटरसाइकिल …

अयोध्या। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के ठिकाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो बोरी में 142 बोतल देसी शराब बरामद हुई है, जिसमें 58 बोतल भरी हुई थी। साथ ही 40-40 लीटर से भरी स्प्रिट के दो गैलन व एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उनके साथ और कौन-कौन इस कार्य में संलिप्त हैं पता लगा रही। मंगलवार को गोसाईगंज पुलिस को सूचना मिली की थिरूआ नाला पुल के पास अवैध देसी शराब का ठिकाना है। गोसाईगंज पुलिस ने दोपहर ढाई बजे के करीब स्वाट टीम के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान फूलचन्द्र कोरी, राहुल सिंह दोनों बीकापुर, अनूप कुमार पाण्डेय, इनायतनगर, अयोध्या व हनुमान मिश्रा गोंडा के रूप में हुई। आरोपियों से एक बोरी में 200 एमएल की 58 वाह ऑरेंज ब्रांड की  शीशी तथा दूसरी बोरी में 84 शीशी खाली, जिसमें लेवल गो ऑरेंज व वाह ऑरेंज व 15 ढक्कन व 8 रैपर, 40-40 लीटर के दो स्प्रिट से भरे गैलन, एक मोटरसाइकिल व 9 बार कोट बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार