लखनऊ: नगर आयुक्त ने लगाया ईकोग्रीन पर 25 हजार का जुर्माना, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने गोमती नगर स्थित दयाल पैराडाइज के पास बने ईकोग्रीन के डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। कूड़ाघर के बाहर कूड़े के ढेर और ज्यादा कूड़ा जमा होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ईकोग्रीन के अधिकारियों का फटकार लगाई और तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कूड़े से प्लास्टिक …

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने गोमती नगर स्थित दयाल पैराडाइज के पास बने ईकोग्रीन के डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। कूड़ाघर के बाहर कूड़े के ढेर और ज्यादा कूड़ा जमा होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ईकोग्रीन के अधिकारियों का फटकार लगाई और तत्काल कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कूड़े से प्लास्टिक अलग कर बोरों में भरे पाए जाने पर आपत्ति जतायी और नगर आयुक्त को फोन कर जुर्माना लगाने के​ निर्देश दिए।

रकाबगंज में मिला कूड़े का ढेर, लगाया जुर्माना

रकाबगंज पुल से होते हुए लोकमंगल दिवस जाते समय महापौर को पुल के नीचे डंपिंग प्वाइंट से काफी आगे तक कूड़े के ढेर फैले नजर आए। जिस पर महापौर ने सुपरवाइजर को फटकार लगाई नगर आयुक्त को फोन कर ईकोग्रीन पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। जिस पर नगर आयुक्त ने ईकोग्रीन पर 25 हजार का जुर्माना लगाया।

संबंधित समाचार