यूपी: एनटीए की लापरवाही का नहीं हो सका समाधान, छात्र परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी कॉलेजें में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग स्थगित हुए 65 घंटे हो चुके हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से लगातार लापरवाही जारी है, इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के अधिकारियों से लगतार पूछ …

लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी कॉलेजें में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग स्थगित हुए 65 घंटे हो चुके हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से लगातार लापरवाही जारी है, इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के अधिकारियों से लगतार पूछ रहे हैं कि काउंसलिंग कब शुरू होगी? लेकिन अधिकारी इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारी जब एनटीए के अधिकारियों से सवाल पूछ रहे हैं तो उनको भी संतोषजनक संतुष्टजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। वहीं एकेटीयू के दो अधिकारियों ने दिल्ली जाकर एनटीए के अफसरों से मुलाकात कर सही मेरिट जारी किए जाने की जानकारी ली। लेकिन उनको कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। एकेटीयू ने एनटीए से पूछा है कि किन-किन कोर्सों में और किस स्तर पर रैंक में गड़बड़ी हुई है। अगर यह गड़बड़ी व्यापक स्तर पर है तो इसमें बदलाव किस तरह किया जाएगा, कोई रास्ता निकाला जा सकता है?

पिछले कुछ दिनों में विश्वविद्यालय की ओर से एनटीए व एनआईसी की टीमों के साथ बैठ कर समस्या को सुलझाने के प्रयास किये गए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं और एक से दो दिनों के अंदर काउंसिलिंग प्रक्रिया पुनः शुरू किया जाना संभावित है…प्रोफेसर विनीत कंसल कुलपति एकेटीयू।

संबंधित समाचार