बरेली: डेंगू के मरीज 200 पार, जिला अस्पताल के वार्ड फुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 पार कर गया। आठ में डेंगू की पुष्टि के बाद जिले में मरीजों की संख्या 207 हो गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड भी मरीजों से फुल हो गया है। अब मंदिर के पास बने वार्ड में बुखार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 200 पार कर गया। आठ में डेंगू की पुष्टि के बाद जिले में मरीजों की संख्या 207 हो गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड भी मरीजों से फुल हो गया है। अब मंदिर के पास बने वार्ड में बुखार से पीड़ितों को भर्ती किया जा रहा है। राहत की बात ये रही कि मलेरिया की 204 जांच में एक में भी पुष्टि नहीं हुई है।

शुक्रवार को विजयदशमी के कारण ओपीडी बंद थी। इस वजह से इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को जिले में 39 एलाइजा टेस्ट हुए, इनमें डेंगू के 8 पाजिटिव केस मिले। जिसके बाद डेंगू वार्ड फुल हो गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मरीजों को ट्रुनॉट लैब के भीतर भी भर्ती किया गया।

शहर में एक, गांव के 7 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विभागीय अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरी इलाकों में डेंगू का प्रकोप अधिक फैला है। बावजूद शुक्रवार को शहरी इलाके में आईवीआरआई स्थित शिवनगर में 58 वर्षीय डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सभी आठ मरीज ग्रामीण इलाके के हैं। भोजीपुरा के अभयपुर में तीन डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। अभयपुर में 17 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय वृद्ध में डेंगू की पुष्टि हुई है।

वहीं, मीरगंज के नंदगांव में 22 वर्षीय युवक, बहेड़ी के भगौनी गांव के 25 वर्षीय युवक, फरीदपुर के 11 वर्षीय किशोर, बिथरीचैनपुर के भूड़ा के 64 वर्षीय वृद्ध में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीबीसी की ओर से घर-घर डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। डेंगू प्रभावित गांव में शनिवार को टीम पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार