अस्पताल में भर्ती मनमाेहन सिंह की तस्वीर वायरल होने के बाद भड़की बेटी, कहा- मेरे पिता चिड़ियाघर के जानवर नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अस्पताल में भर्ती पिता की तस्वीर पब्लिक होने पर रोष जताया। उन्होंने कहर कि मेरे पेरेंट्स कठिन हालात का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स …

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अस्पताल में भर्ती पिता की तस्वीर पब्लिक होने पर रोष जताया। उन्होंने कहर कि मेरे पेरेंट्स कठिन हालात का सामना करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बुजुर्ग लोग हैं। चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं।

गौरतलब है कि मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में डेंगू इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को उन्हें देखने पहुंचे थे। मांडविया ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं तस्वीरें न्यूज चैनलों पर कुछ वीडियो दिखाए गए, जिनमें मनमोहन सिंह बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

दमन ने कहा कि संक्रमण के जोखिम को रोकने के लिए आने जाने वालों पर रोक लगाई है। स्वास्थ्य मंत्री का आना और अपनी चिंता जताना अच्छा लगा। हालांकि, मेरे पेरेंट्स उस समय फोटो खिंचवाने की स्थिति में नहीं थे। मेरी मां ने फोटोग्राफर को कमरे से बाहर जाने को भी कहा था। जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

यह भी पढ़े-

झारखंड: बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत, नौ घायल

संबंधित समाचार