बाराबंकी: दुर्गा मां की प्रतिमा का हुआ विसर्जन, धूम-धाम से निकला जुलूस
बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में शनिवार को शिव मंदिर मोहल्ला गढ़ी कदीम से दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़ी उत्साह पूर्वक निकाला गया। जिसमें भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। जुलूस सफदरगंज में स्थित कल्यानी नदी प्रतिमा विसर्जन के बाद समाप्त हुआ। जैदपुर कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में रखी गई मां की …
बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में शनिवार को शिव मंदिर मोहल्ला गढ़ी कदीम से दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन जुलूस बड़ी उत्साह पूर्वक निकाला गया। जिसमें भक्तगण मां के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। जुलूस सफदरगंज में स्थित कल्यानी नदी प्रतिमा विसर्जन के बाद समाप्त हुआ।
जैदपुर कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में रखी गई मां की प्रतिमाओं को बड़ी उत्साह और श्रद्धा के साथ शुक्रवार और शनिवार को सफदरगंज में कल्याणी नदी में विसर्जित किया गया। शनिवार को जैदपुर कस्बे के मोहल्ला गढ़ी कदीम में स्थित शिव मंदिर से दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए निकाली गई।
जुलूस कस्बे के बांध चौराहा, छोटा इमामबाड़ा, बड़ी बाजार थाना चौराहा, वसीनगर हो कर सफदरगंज मार्ग होता हुआ सफदरगंज में स्थित कल्याणी नदी पहुंचा। जहां पर जिला प्रशासन के आदेश अनुसार गड्ढे में प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
