राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रजा लाइब्रेरी को बताया राष्ट्रीय धरोहर, कहा- बन सकती है अनुसंधान का एक बड़ा केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी भ्रमण के दौरान लाइब्रेरी में संरक्षित वाल्मीकि रामायण, हज़रत अली द्वारा लिखित 7वीं सदी की कुरआन शरीफ, कलीला-दिमना, जामेउत तवारीख जैसी दुर्लभ पाण्डुलिपियों, रागमाला एलबम एवं भव्य दरबार हॉल में प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी काफी …

रामपुर, अमृत विचार। केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने रामपुर रज़ा लाइब्रेरी भ्रमण के दौरान लाइब्रेरी में संरक्षित वाल्मीकि रामायण, हज़रत अली द्वारा लिखित 7वीं सदी की कुरआन शरीफ, कलीला-दिमना, जामेउत तवारीख जैसी दुर्लभ पाण्डुलिपियों, रागमाला एलबम एवं भव्य दरबार हॉल में प्रदर्शित कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी काफी सराहना की। इसके अलावा लाइब्रेरी के विभिन्न अनुभागों और संरक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह के साथ गांधी समाधि पहुंचे और नमन किया।

रजा लाइब्रेरी को देखकर केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापत्य कला बेजोड़ है और यहां जो संग्रह है वह भी अपने आप में लाजवाब है। यह राष्ट्रीय धरोहर है, यह अनुसंधान का भी एक बड़ा केन्द्र बन सकता है। भावी पीढ़ी भारतीय संस्कृति को रामपुर रजा लाइब्रेरी से पढ़ सकती है, समझ सकती है और अनुभव कर सकती है कि भारतीय संस्कृति कितनी महान रही है। रागमाला एलबम को देखते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्लभ कला है।

संगीत नाटक अकेडमी में इस विषय पर बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि रामपुर रज़ा लाइब्रेरी और संगीत नाटक अकेडमी मिलकर यहां की रागमाला एलबम को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करें। रामपुर रज़ा लाइब्रेरी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान है और इसके विस्तार के लिए भारत सरकार निरन्तर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पूर्व निदेशक रामपुर रज़ा लाइब्रेरी एवं वर्तमान में आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल आञ्जनेय कुमार सिंह, लाइब्रेरी एवं सूचना अधिकारी डा. अबुसाद इस्लाही ने रागमाला एलबम के दुर्लभ चित्र की प्रतिलिपि, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी द्वारा प्रकाशित एवं हिन्दी में अनुवादित वाल्मीकि रामायण, राजभाषा पत्रिका : प्रेमचंद विशेषांक, राजभाषा पत्रिका : गांधी विशेषांक, रामपुर रज़ा लाइब्रेरी न्यूजलेटर एसडी का संग्रह माननीय केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार को भेंट स्वरूप प्रदान किया।

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांधी समाधि स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में आयुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, एसडीएम यमुनाधर चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री को भेंट किए रामपुरी चाकू और वायलिन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने अतिथियों का रामपुरी चाकू और वायलिन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, विधायक राजबाला, पैक्स फेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, भारत भूषण समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे। मेले में अलग-अलग उत्पादों एवं व्यंजनों की 300 दुकानें हैं लेकिन, रामपुर के लोगों को केवल 25-30 दुकानें ही मिली हैं। हुनर हाट 16 से 25 अक्तूबर तक चलेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव