मुरादाबाद : छजलैट में गिरी आकाशीय बिजली, महिला समेत छह झुलसे
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बारिश के बीच ईट भट्ठे पर आकाशीय बिजली गिरी। चपेट में आने से भट्टे पर काम कर रहे हैं दंपति समेत 6 मजदूर झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। बिहार के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बारिश के बीच ईट भट्ठे पर आकाशीय बिजली गिरी। चपेट में आने से भट्टे पर काम कर रहे हैं दंपति समेत 6 मजदूर झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।

बिहार के भागलपुर जिले के केलगाह निवासी दर्जनों मजदूर छजलैट थाना क्षेत्र में थाने के पीछे स्थित ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। भट्ठा उमरी कला निवासी निजामुद्दीन का है। रविवार को सभी मजदूर भट्टे पर ईट पाथने का काम कर रहे थे। उसी दौरान बारिश शुरू हो गई। पूर्वान्ह करीब 11:00 बजे मजदूर बारिश से बचने के लिए पास की झोपड़ी में जाकर बैठ गए। उसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना मिलते ही 108 नंबर एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस की मदद से झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है। झुलसने वालों में भागलपुर निवासी धर्मा, उसकी पत्नी सोनिया देवी, अशोक कुमार, झालिया कुमारी, राजीव और दिवाकर शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर है। सभी का उपचार किया जा रहा है।
