बरेली: हर व्यक्ति को समाज के हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता दर्ज करानी होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हिंदू जागरण मंच ने नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक किशन का मुख्य उद्बोधन रहा। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्र में किस प्रकार से समाज को तोड़कर राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास विरोधी कर रहे हैं। समाज …

बरेली, अमृत विचार। हिंदू जागरण मंच ने नैनीताल रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अभ्यास वर्ग का आयोजन किया। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक किशन का मुख्य उद्बोधन रहा। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्र में किस प्रकार से समाज को तोड़कर राष्ट्र को कमजोर करने का प्रयास विरोधी कर रहे हैं। समाज के हर व्यक्ति को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करानी पड़ेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रांतीय प्रचार प्रमुख नितेश ने संगठन के कार्य विस्तार के विषय में विस्तार से चर्चा की। प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल ने लव जिहाद एवं आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष एसपीएस चौहान ने कार्यकर्ताओं से स्वाबलंवन के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष अंशुमन पटेल, प्रांतीय विधि प्रमुख प्रितपाल ने संगठन के मुख्य विषय को लेकर कार्यकर्ताओं से बातें साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, अमित क्षत्रिय, विशाल प्रकाश, अभिषेक सक्सेना, राजन बाबू, राजकुमार गुप्ता, गोपाल शर्मा, राजीव गुप्ता, ओंकार सिंह, ममता जायसवाल, मनोज बाजपेई, मनोहर लाल, राजा केपी गोस्वामी, ललित पाल, कामता प्रसाद, नितिन, सत्यम, सुशील कुमार, शिवम वर्मा, पुनीत गौतम, भानू पटेल नवीन शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार