रायबरेली: युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गला रेतकर हत्या कर शव को लिंक रोड के किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या क्यों की गई इसकी वजह अभी एक रहस्य है। ग्राम …

रायबरेली। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गला रेतकर हत्या कर शव को लिंक रोड के किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या क्यों की गई इसकी वजह अभी एक रहस्य है।

ग्राम नेवादा के 32 साल के निवासी माना सिंह मानसिक रूप विक्षिप्त था। जिसके चलते वह दिन भर इधर उधर घुमा करता था। मंगलवार की सुबह उसका शव चड़ रई चौराहा के पास से बखिया की बाग गांव को जाने वाले लिंक रोड के किनारे मिला।

बता दें, हत्यारों ने गला रेत कर माना सिंह की हत्या की थी। ग्रामीण जब गांव के बाहर निकले तो शव को देखकर सन्न रह गए। मामले की सूचना आसपास के क्षेत्र में फैली तब माना सिंह की शिनाख्त हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाल शिव शंकर सिंह के अनुसार अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार