मुरादाबाद : 18 दिन बाद जिले में फिर मिला कोरोना का नया मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में 18 दिन बाद कोरोना का नया मरीज मिला। उसकी उम्र 20 साल है। इसके पहले चार अक्टूबर को कोरोना का आखिरी मरीज मिला था। जो नया मरीज मिला है वह शहर के आशियाना फेज दो का रहने वाला है। वह दिल्ली में मास कम्यूनिकेशन का छात्र है। घर लौटने पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में 18 दिन बाद कोरोना का नया मरीज मिला। उसकी उम्र 20 साल है। इसके पहले चार अक्टूबर को कोरोना का आखिरी मरीज मिला था। जो नया मरीज मिला है वह शहर के आशियाना फेज दो का रहने वाला है।
वह दिल्ली में मास कम्यूनिकेशन का छात्र है। घर लौटने पर तबीयत बिगड़ने पर डा लाल पैथ में जांच में उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। आईडीएसपी के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि आशियाना फेज दो के रहने वाले इस कोरोना पीड़ित मरीज के परिवार के सदस्यों की जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
