शहीदों की कुर्बानी के बदौलत देश को मिली आजादी : डॉ.अभय सिंह
अयोध्या। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के 121वें जन्मदिन पर अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने यहां एक स्थानीय होटल में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद वक्ताओं ने गोष्ठी को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद …
अयोध्या। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के 121वें जन्मदिन पर अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने यहां एक स्थानीय होटल में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके बाद वक्ताओं ने गोष्ठी को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद यादव व संयोजन मणीन्द्र शुक्ला मन्नू ने किया।
मुख्य अतिथि साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह ने कहा कि शहीदों ने कुर्बानी देकर देश को आजादी दिलाई, लेकिन आजाद भारत ने उनके सपनों को भुला दिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पाण्डेय ने कहा कि शहीदों ने जिस देश व समाज का सपना देखा था उसे आजाद भारत की सरकारों ने ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव मनाए जाने के कारण क्रांतिकारियों को याद करने का सिलसिला अशफाक उल्ला खां के शहादत दिवस तक चलता रहेगा।
इस अवसर पर पर शहादत दिवस के दिन दिए जाने वाले माटी रतन सम्मान की तीन सदस्यीय चयन समिति का एलान किया गया। समिति 20 नवंबर को माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों का नाम घोषित करेगी। अध्यक्ष सलाम जाफरी, लड्डू लाल यादव, जफर इकबाल, जसवीर, संजय, अंकित,पिंटू, हिमांशु, मोनू, सुधांशु ने संबोधित किया।
