बाराबंकी: युवक लापता, घाघरा घाट पुल पर लावारिश मिली बाइक
बाराबंकी। रामनगर के ग्राम सुरजूपुर के एक युवक की बाइक घाघरा घाट पुल के ऊपर खड़ी मिली। जिसका कोई अता-पता नहीं था। परिजनों ने पहुंचकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत ग्राम सुरजूपुर निवासी संतोष यादव (36) पुत्र शिवलाल यादव जो सुबह लगभग छह बजे घर से अपनी मोटरसाइकिल यूपी-32बीवी-4955 से …
बाराबंकी। रामनगर के ग्राम सुरजूपुर के एक युवक की बाइक घाघरा घाट पुल के ऊपर खड़ी मिली। जिसका कोई अता-पता नहीं था। परिजनों ने पहुंचकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की। थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत ग्राम सुरजूपुर निवासी संतोष यादव (36) पुत्र शिवलाल यादव जो सुबह लगभग छह बजे घर से अपनी मोटरसाइकिल यूपी-32बीवी-4955 से घाघरा घाट पहुंचा।
संजय सेतु पर डिवाइडर के सहारे अपनी गाड़ी लाक करके खड़ी कर दी, उसके बाद संतोष यादव का कोई अता-पता नहीं चला। परिवारी जन व गांव के लोग खोजते हुए जब घाघरा घाट पहुंचे वहां पर देखा कि उनकी मोटरसाइकिल खड़ी हुई है और संतोष लापता है। तब गांव के लोग व परिवारी जन अनहोनी की आशंका व्यक्त करने लगे, तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक लिखा-पढ़ी करके मोटरसाइकिल ले आई। गांव के लोगों से जानकारी करने पर बताया कि नदी के किनारे-किनारे लगभग चार-पांच किलोमीटर तक देखा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। संतोष की लगभग 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तीन लड़कियां हैं घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग बताने लगे कि अब यहां से जाने के बाद थाने पर तहरीर देंगे।
तालाब में डूबा युवक मची अफरा-तफरी
बाराबंकी। थाना दरियाबाद क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर एक व्यक्ति तालाब में डूबकर लापता हो गया। जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हो गयी। दरियाबाद की ग्राम पंचायत इमिलिहा के मजरे जीतपुर स्थित नया तालाब में एक व्यक्ति डूब गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। खबर लिखें जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
