केशव मौर्य ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। विरोधी झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन है। देश में बेईमानी का रास्ता बंद हो रहा है। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान …

लखनऊ। भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। विरोधी झूठ बोलने की आटोमेटिक मशीन है। देश में बेईमानी का रास्ता बंद हो रहा है। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि से लेकर केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं की विस्तार में जानकारी भी दी और कहा कि सौ में साठ वोट हमारे हैं।

पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस का मंत्र है, परिवार व भ्रष्टाचार का विकास। इससे पहले सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया है। विजय यात्रा निकालने वाले दल को यह नहीं पता कि यह उसकी पराजय यात्रा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश में सर्वोच्च स्थान पर अनुसूचित समाज के व्यक्ति विराजित हैं। कोरोना काल में गरीब को राशन, हर रेहड़ी वालों को 1000 रुपए आदि जैसी तमाम सुविधाएं मोदी और योगी सरकार की देन हैं। इससे जनता का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है।

इसके अलावा इस सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, मंत्री रमापति शास्त्री, मनोहर लाल पंथ, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, अन्जुला माहौर, विधायक गौरी शंकर वर्मा, मनीषा अनुरागी, हरिशंकर माहौर आदि ने भी सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार