हरदोई: पति ने चकमा देकर कर ली दूसरी शादी, पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
हरदोई। बरेली जिले की एक युवती ने हरदोई आकर आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार बरेली के इज्जतनगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि 2005 में उन्होंने कौशलपुरी निवासी उदयप्रताप सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। शादी …
हरदोई। बरेली जिले की एक युवती ने हरदोई आकर आत्मदाह करने की चेतावनी देते हुए अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार बरेली के इज्जतनगर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि 2005 में उन्होंने कौशलपुरी निवासी उदयप्रताप सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों बरेली में ही रहते थे।
पुष्पा ने ये भी बताया कि उसे काफी छानबीन से पता चला है कि उदय प्रताप ने दूसरी शादी कर ली है। साथ ही छाया नाम की महिला को अवैध रूप से घर में रख रहे है। जब से उसे इस बात का पता चला है तब से उसकी मनोस्थिति खराब है। ऐसे में उसकी जीने की इच्छा नहीं रही, इसलिए वह अपने पति के घर के बाहर आत्मदाह कर लेगी।
बता दें की उनके दो पुत्र हैं। एक 13 साल का और दूसरा 03 साल का हैं। वहीं कुछ सालों से उदय प्रताप सिंह ने उनसे संपर्क तोड़ लिया हैं। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
