कृषि के साथ-साथ पशुपालन के क्षेत्र में भी शोध को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. बिजेन्द्र सिंह
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का आरसीएआर (रिसर्च कंपलेक्स फॉर ईस्टर्न रीजन) के साथ शोध कार्य के लिए अनुबंध हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आरसीएआर के साथ अनुबंध होने पर विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का जो ईस्टर्न …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का आरसीएआर (रिसर्च कंपलेक्स फॉर ईस्टर्न रीजन) के साथ शोध कार्य के लिए अनुबंध हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आरसीएआर के साथ अनुबंध होने पर विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का जो ईस्टर्न रीजन का अनुसंधान संस्थान पटना में स्थित है, वहां से आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के साथ अनुबंध स्थापित हो जाने के कारण कृषि के क्षेत्र मे शोध को एक नया आयाम मिलेगा।
कृषि के साथ-साथ पशुपालन में जो शोध कार्य हो रहे हैं उसमें न केवल हमारे छात्रों को आगे आयाम प्रशस्त होंगे, बल्कि दोनों ही संस्थानों के वैज्ञानिकों को भी एक नई प्रगति का आसार प्रशस्त होगा। इस अनुबंध को हस्ताक्षरित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा की आगामी दिनों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अन्य संस्थानों से भी अनुबंध स्थापित कर कृषि शिक्षा, पशुपालन शिक्षा एवं अनुसंधान में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुबंध को हस्ताक्षरित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी नियोगी, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता, डॉ. आर के जोशी, कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह आदि ने कुलपति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।
