बरेली के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में जीते 57 मेडल
बरेली, अमृत विचार। श्री अटल बिहारी बाजपेयी मैमोरियल स्टटे ताइक्वांडों चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अक्टूबर तक केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में हुआ। चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बॉयस गर्ल्स कैटेगरी में हुई। जिसमें से शिवम पाल, अभिमन्यु राठी, जतिन राजपूत, गार्गी यादव, …
बरेली, अमृत विचार। श्री अटल बिहारी बाजपेयी मैमोरियल स्टटे ताइक्वांडों चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अक्टूबर तक केडी सिंह स्टेडियम लखनऊ में हुआ। चैंपियनशिप में बरेली के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बॉयस गर्ल्स कैटेगरी में हुई। जिसमें से शिवम पाल, अभिमन्यु राठी, जतिन राजपूत, गार्गी यादव, आयुष पाटिल, सुराली पाटिल सहित 16 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
निमिश, प्रिंस भंडारी, जैनी मैसी, मानवी सागर, युग शर्मा, इशिका शर्मा सहित ने 14 खिलाड़ियों सिल्वर मेडल जीते। विनीत सिंह, प्रिंस भंडारी, मो. समन खान नैतिक चौधरी समेत 27 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। सब जूनियर कोच अंकित सिंह राठौर, जूनियर कोच अतुल पांडेय, सीनियर कोच महेश कुमार, महिला गर्ल्स टीम मैनेजर आभा वालिया भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।
खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर बरेली ताइक्वान्डो एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अजीत भटनागर, और सचिव हरीशपाल ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी।
