हरदोई: बाढ़ पीड़ितों को शासन से मिलेगी आर्थिक सहायता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने  तहसील बिलग्राम क्षेत्र बाढ़ प्रभावित ग्राम छिबरामऊ, चिरन्जूपुरवा, मक्कूपुरवा, कटरी, कटरी परसोला, कटरी बिछोईयां के पीड़ितों की हर संभव सहायता की बात कही  है। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें राजस्व और पुलिस टीम के माध्यम से हर जरूरी चीजों को समय पर उपलब्ध कराया जायेगा और पीड़ित लोगों को शासन …

हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने  तहसील बिलग्राम क्षेत्र बाढ़ प्रभावित ग्राम छिबरामऊ, चिरन्जूपुरवा, मक्कूपुरवा, कटरी, कटरी परसोला, कटरी बिछोईयां के पीड़ितों की हर संभव सहायता की बात कही  है।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें राजस्व और पुलिस टीम के माध्यम से हर जरूरी चीजों को समय पर उपलब्ध कराया जायेगा और पीड़ित लोगों को शासन से मानक के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार बिलग्राम को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों पर 24 घन्टे लिए शिफ्टवार राजस्व और पुलिस विभाग की टीम की डियुटी लगाएं और स्वयं भी संभावित बाढ़ पर नजर रखें तथा बाढ़ प्रभावित लोगों का तत्काल सहायत उपलब्ध कराएं।

संबंधित समाचार