कन्नौज: सड़क दुर्घटना में छात्र व छात्रा की मौत, जांच शुरू
कन्नौज। बुधवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्र व छात्रा की मौत हो गई। एक घटना तिर्वा की है, जहां एक डंपर ने दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर जलालाबाद में एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पहली घटना तिर्वा में साइकिल पर जा रहीं 19 …
कन्नौज। बुधवार को अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्र व छात्रा की मौत हो गई। एक घटना तिर्वा की है, जहां एक डंपर ने दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर जलालाबाद में एक छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
पहली घटना तिर्वा में साइकिल पर जा रहीं 19 साल की छात्रा सुभाषिनी और 17 साल के छात्रा पूजा पाल को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। इस घटना में सुभाषिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसका उपचार किया जा रहा है। साथ ही लोगों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं दूसरी घटना जलालाबाद की है। सफिया पुर गांव निवासी शोभित साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह जलालाबाद के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल में पहुंच गए। साथ ही शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
