मुरादाबाद : घर-घर जाकर दी कानून की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम गिदौड़ा में जिला विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण व महिलाओं को कानून व नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्रों ने घर-घर जाकर सभी को नियम व शासन की योजनाओं के प्रति जागरुक किया। जिला जज राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम गिदौड़ा में जिला विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण व महिलाओं को कानून व नियमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा छात्रों ने घर-घर जाकर सभी को नियम व शासन की योजनाओं के प्रति जागरुक किया।

जिला जज राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर ग्राम गिदौड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव नीतिवान निगम और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार दीक्षित ने ग्रामीण व महिलाओं को कानून व शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान काल के गाल में सामने वालों के बच्चों के लिए प्रदेश सरकार ने दो योजनाएं शुरू की है। जिसमें बच्चों को चार हजार व 25 सौ रुपए की हर माह आर्थिक मदद दी जा रही है।

साथ ही उन्होंने बताया कि शासन का प्रयास है कि धन के अभाव के कारण कोई जेल में न रहे। इसके लिए उनकी पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके लिए जरूरतमंद विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रही योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं महिलाओं को घरेलू हिंसा व उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।

वहीं सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई। बाद में स्कूली छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर कानून व नियमों के संबंध में सभी को अवगत कराया। इस मौके पर आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के निदेशक श्याम बिहारी मिश्रा समेत डा. योगेंद्र सिंह, राम शर्मा, शिव कुमार सक्सेना, फैज उर रहमान और अनुज कुमार कसाना आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार