रायबरेली: गंगा जलस्तर ने किया चेतावनी बिंदु पार, कटरी में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद नरौरा बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से डलमऊ में गंगा का जलस्तर हर दो घंटे में एक सेमी बढ़ रहा है। इस वजह से मां संकटा मंदिर के पास तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने राहत व बचाव को लेकर निगरानी समिति को लगा …

रायबरेली। उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद नरौरा बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से डलमऊ में गंगा का जलस्तर हर दो घंटे में एक सेमी बढ़ रहा है। इस वजह से मां संकटा मंदिर के पास तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने राहत व बचाव को लेकर निगरानी समिति को लगा दिया है।

बता दें की मंगलवार शाम को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। कटरी के कई गांवों में पानी पहुंचने से खलबली मच गई है। इसपर तहसील प्रशासनिक अमला ने निरीक्षण कर निगरानी समिति को जल स्तर पर निगाह रखने और जरूरत पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए है।

मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.307 मीटर को पारकर 98.510 मीटर पर पहुंच गया। इस वजह से चक मलिक भीटी, जमालनगर, पूरे पवारन, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, बबुरहा, अपहा सहित कई गांव पानी से घिर गए हैं। अचानक पानी बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं बुधवार को भी गंगा का जलस्तर बढ़ाता रहा। साथ ही हर दो घंटे में एक सेमी पानी बढ़ने से जलस्तर चेतावनी बिंदु से पार 98.525 मीटर पर पहुंच गया।

पिछले पांच दिनों में गंगा का जलस्तर

  • 23 अक्टूबर- 97.905 मीटर
  • 24 अक्टूबर- 97.907 मीटर
  • 25 अक्टूबर- 98.10 मीटर
  • 26 अक्टूबर- 98.510 मीटर
  • 27 अक्टूबर- 98.525 मीटर

संबंधित समाचार