बरेली: आम आदमी पार्टी देगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने बुधवार को नवाबगंज भदपुरा ब्लॉक के ग्राम किशनपुर गांव में सभा आयोजित की। जिसमें सुनीता गंगवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट …

बरेली, अमृत विचार। पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने बुधवार को नवाबगंज भदपुरा ब्लॉक के ग्राम किशनपुर गांव में सभा आयोजित की। जिसमें सुनीता गंगवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को जनता के सामने रखा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट यूपी में बिजली फ्री व बकाया बिलों को माफ किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए कहा। लोगों ने उत्साह के साथ उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि आप लोग सभी पार्टियों को वोट देकर देख चुके हो। अबकी बार आम आदमी पर भरोसा करके वोट दो।

इस मौके लोगों ने बिजली के फार्म भरवाए व गारंटी कार्ड पाने की होड़ सी लग गई। इस सभा में पार्टी के पदाधिकारी वहीद अहमद अंसारी, एडवोकेट हारुन अंसारी, एडवोकेट कश्यप, वसीम खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार