बरेली: भाजपा को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बुधवार को जिले की नौ विधानसभावार कमेटी, सेक्टर, ब्लाक व बूथ कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर संगठन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर गहन मंथन कर मार्गदर्शन किया। इसके बाद जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बुधवार को जिले की नौ विधानसभावार कमेटी, सेक्टर, ब्लाक व बूथ कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर संगठन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की गतिविधियों पर गहन मंथन कर मार्गदर्शन किया। इसके बाद जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए।

एक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी कार्यकताओं को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य व बीजेपी के झूठे वादों को जनता को बताएं। नंदा ने कहा कि भाजपा सरकार विषधर सांप है, जो समाज में जहर फैलाती है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आधी आबादी को उज्ज्वला योजना के तहत बीजेपी ने ठगा है। रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब यही आधी आबादी बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ये काला धन लाकर लोगों में बांटने का झूठा वादा करने वाली बीजेपी आज देश को बेच रही है। वहीं युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलती है कि सड़कों पर गड्ढे नहीं है, यहां तो गड्ढों में सड़कें दिखती हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताने व खूब नाम बदलने के कार्य किए। अब हम सब की बारी है सरकार बदलने की। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा शिवमूर्ति सिंह राना, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी, नासिर खान, सुरेश गंगवार, जावेद वारसी, अनिल गंगवार, डॉ इंद्रपाल यादव, जुल्फिकार अली, बिट्टू, सुनील यादव, गोपाल कश्यप, हसीब खान, गौरव जायसवाल उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज