लखनऊ: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मडियांव इलाके में आइआइएम रोड पर घैला के पास बुधवार रात एसटीएफ और बदमाशों में जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें एक लाख का इनामी बदमाश अलीशेर और उसका साथी कामरान ढेर हो गया। कामरान 25 हजार का इनामी था। दोनों बीते दिनों रांची में भाजपा …

लखनऊ। मडियांव इलाके में आइआइएम रोड पर घैला के पास बुधवार रात एसटीएफ और बदमाशों में जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें एक लाख का इनामी बदमाश अलीशेर और उसका साथी कामरान ढेर हो गया। कामरान 25 हजार का इनामी था। दोनों बीते दिनों रांची में भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या में अलीशेर आरोपित था। रांची पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों के पास से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, एक देसी तमंचा, एक बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि जीतराम मुंडा की हत्या के बाद से अलीशेर फरार चल रहा था। वह मूल रूप से आजमगढ़ के देवगांव का रहने वाला है जबकि कामरान आजमगढ़ के गंभीरपुर का है। एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि अलीशेर की लोकेशन मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के पास मिली थी। इस पर एसटीएफ वहां पहुंची।

यूपी एसटीएफ ने जब इनको पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो मंडियाव में घैला पुल के पास दोनों बदमाशों ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान जबावी फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को भाऊराव देवरस चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार