सभासदों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा : अय्यूब कुरैशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। युवा नेता व सभासद अय्यूब कुरैशी सभासद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं जिसके बाद जनपद के सभासदों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि सभासद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान ने आदर्श नगर पंचायत हैदरगढ़ के कुरैशी वार्ड के तेज तर्रार सभासद अय्यूब कुरैशी को बाराबंकी जनपद का …

बाराबंकी। युवा नेता व सभासद अय्यूब कुरैशी सभासद एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं जिसके बाद जनपद के सभासदों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि सभासद एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान ने आदर्श नगर पंचायत हैदरगढ़ के कुरैशी वार्ड के तेज तर्रार सभासद अय्यूब कुरैशी को बाराबंकी जनपद का सभासद एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाया है।

अय्यूब कुरैशी ने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने मेरे ऊपर जो भी जिम्मेदारी डाली है उसका निर्वाहन में जिम्मेदारी के साथ करूंगा। सभासदों के साथ होने वाला अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जल्द ही जिले का भ्रमण व बैठक करके कमेटी का गठन करूंगा। हम सभासद भाइयों के साथ है उनकी जो भी समस्या होगी वह मेरी समस्या होगी।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सभासद उमर हाशमी अयूब खान मोहम्मद इशाक हाजी अतीक ओमप्रकाश सिंह चौहान हरिराम रामगोपाल यादव पंकज अग्रवाल विपिन साहू वसीम एडवोकेट हनुमान दत्त तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

संबंधित समाचार