बरेली: इनकम टैक्स की टीम खंगाल रही कहां से आए 91 लाख
बरेली, अमृत विचार। जिस 91 लाख रुपयों को प्रेमनगर पुलिस ने गाजियाबाद नंबर की कार से बरामद किया था। अब उसकी जांच इनकम टैक्स की टीम कर रही है। इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार को व्यापारी और उनके ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें पूछा गया कि आखिर वह लोग कहां से …
बरेली, अमृत विचार। जिस 91 लाख रुपयों को प्रेमनगर पुलिस ने गाजियाबाद नंबर की कार से बरामद किया था। अब उसकी जांच इनकम टैक्स की टीम कर रही है। इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार को व्यापारी और उनके ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए हैं। जिसमें पूछा गया कि आखिर वह लोग कहां से इतना कैश लेकर आए थे।
बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने गाजियाबाद नंबर की एक कार की चेकिंग की तो पुलिस को उसमें 91 लाख की नकदी मिली। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग सरिया व्यापारी हैं और कई जगह से रुपये लेकर बरेली आए थे। इसके बाद उन्हें वापस जाना था।
इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सरिया व्यापारी और उसके ड्राईवर को इनकम टैक्स की टीम को सौंप दिया है। वहीं पर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग करेगा।
दोस्त मीडिया में लगा लिया स्टीकर
पूछताछ में व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त एक न्यूज चैनल में है। उससे ही स्टीकर लेकर उन्होंने लगा लिया था। यह स्टीकर उनकी कार में लंबे समय से लगा हुआ है।
