बरेली: कुंवारा बताकर शादीशुदा से करवा दी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ठेकेदार को कुंवारा बताकर पहचान के युवक और युवती ने महिला की बेटी का निकाह करवा दिया। निकाह के बाद जब महिला को हकीकत पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इसपर बेटी का पति उसके साथ मारपीट करने लगा। अब वह दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। प्रेमनगर की …

बरेली, अमृत विचार। ठेकेदार को कुंवारा बताकर पहचान के युवक और युवती ने महिला की बेटी का निकाह करवा दिया। निकाह के बाद जब महिला को हकीकत पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इसपर बेटी का पति उसके साथ मारपीट करने लगा। अब वह दो लाख रुपये की मांग कर रहा है।

प्रेमनगर की असरफ खां छावनी निवासी फरजाना ने बताया कि कुछ समय पहले उनके घर में पहचान के कुछ लोग आए थे। उन्होंने बताया कि एक लड़का है जो बिथरी चैनपुर में रहता है। वह ठेकेदार है और महीने पर 50 हजार रुपये कमाता है। उनकी बातों में आकर महिला ने बेटी अमरीन की शादी उस लड़के के साथ कर दी। शादी के बाद पता चला की वह तो पहले से ही शादी शुदा था और उसकी पत्नी की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी।

इसी बीच महिला गर्भवती हुई तो पति उसे मायके छोड़ गया और डिलीवरी होने के बाद उसे बुलाकर ले गया। अब वह महिला से दो लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा है। रुपये न मिलने पर उसने पत्नी और बच्ची को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज