अयोध्या: नोडल अधिकारी ने दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश के शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने स्वागत किया। वेंकटेश ने सीएचसी मसौधा, पूराकलंदर व अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण …

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश के शुक्रवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने स्वागत किया। वेंकटेश ने सीएचसी मसौधा, पूराकलंदर व अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव सिंचाई/नोडल अधिकारी टी वेंकटेश व जिलाधिकारी नितीश कुमार ने विकासखण्ड मसौधा के ग्राम पंचायत मधुपुर में चौपाल लगा विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी, कृषकों को सरसों के बीज व स्पे्रयर मशीन, शौचालयों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, वृद्वावस्था व निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी ने आईसीडीएस, वृद्वावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मनरेगा, पशु टीकाकरण, पेयजल, ग्रामीण विद्युतीकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं आदि योजनाओं सहित ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु संचालित योजनाओं का सत्यापन किया।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत 333 शौचालयों के सापेक्ष पूर्ण होने से बचे 16 शौचालयों को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। सभी विभाग के अधिकारियों को गांव में शाम तक रुककर अपनी-अपनी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने के भी निर्देश दिये। पशु टीकाकरण की स्थिति का भी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने ग्राम के अन्य समस्त पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित कराने के निर्देश दिये। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारियों को गांव से संबंधित समस्त प्रार्थना पत्रों का उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण व बेहतर कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

संबंधित समाचार