कौशांबी: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार को बताश कि प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय मार्ग में आज सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब सैनी थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव निवासी सुभाष (60) और ताराचंद (65) बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे कि थाने से कुछ दूर आगे सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कंटेनर कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार