ब्लॉक मुख्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय मसौली का निरीक्षण किया और कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मातहतों को कड़े दिशा निर्देश भी दिया। शनिवार को ब्लॉक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, राज्य एवं वित्त आयोग की फाइलों का गहनता से जांच की तथा जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक आदि …
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय मसौली का निरीक्षण किया और कड़ी फटकार लगाई। साथ ही मातहतों को कड़े दिशा निर्देश भी दिया। शनिवार को ब्लॉक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, राज्य एवं वित्त आयोग की फाइलों का गहनता से जांच की तथा जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक आदि की जानकारी ली। साथ ही ग्रांट रजिस्टर प्रथम, द्वितीय, तृतीय की जांच के साथ-साथ शिकायत रजिस्टर को चेक किया।
उन्होंने मौजूद ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों व ब्लाक कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास,मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा से कराए जाने वाले निर्माण कार्य के साथ जो कार्य अधूरे पड़ें हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराएं। ब्लॉक निरीक्षण करने के पश्चात सीडीओ एकता सिंह ने ग्राम पंचायत बांसा में बने पंचायत घर का निरीक्षण किया और मनरेगा योजना से हुए मिट्टी पटाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
कार्य से संतुष्ट न होने पर ग्राम रोजगार सेवक व संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य को सही कराने के निर्देश दिये। पंचायत भवन से बाबूलाल के हाते तक मनरेगा योजना से लगी इंटरलॉकिंग कार्य को देखा जोकि बारिश में क्षतिग्रस्त हो गयी थी। उसको सही कराने के लिए ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक निर्देशित किया ।निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा, एई डीआरडीए टी एन सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई आरके प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकी राम, प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
