Job Alert: गोल्डन मौका, दक्षिणी रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के लिए 21 पदों पर निकली हैं भर्ती
स्पोर्ट्स कोटे के कैंडिटेट्स के लिए एक गोल्डन मौका सामने आया है। इस बार दक्षिणी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के लिए 21 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आपको बता दें कि यह भर्ती लेवल 2 से लेवल 5 तक के पोस्ट के लिए है। इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। …
स्पोर्ट्स कोटे के कैंडिटेट्स के लिए एक गोल्डन मौका सामने आया है। इस बार दक्षिणी रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के लिए 21 पदों पर वैकेंसी निकाली है। आपको बता दें कि यह भर्ती लेवल 2 से लेवल 5 तक के पोस्ट के लिए है। इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। आइए आपको बताते हैं आवेदन करने का तरीका।
इन पोस्टों के लिए है भर्ती
विभाग की ओर से भर्ती को लेकर जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, एथलेटिक्स (पुरुष) के लिए 2 पोस्ट, एथलेटिक्स (महिला) के लिए 2 पोस्ट, बास्केटबॉल (पुरुष) के लिए 4 पोस्ट, बास्केटबॉल (महिला) के लिए 3 पोस्ट, क्रिकेट (महिला) के लिए 3 पोस्ट, पावरलिफ्टिंग (पुरुष) के लिए 1 पोस्ट, स्विमिंग (पुरुष) के लिए 1 पोस्ट , वॉलीबॉल (पुरुष) के लिए 2 पोस्ट, वॉलीबॉल (महिला) के लिए 3 पोस्ट पर वैकेंसी है।
योग्यता
1. पोस्ट लेवल 2 और 3 ऑफ 7th CPC पे मेट्रिक्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।
2. वहीं पोस्ट लेवल 4 और 5 ऑफ 7th CPC पे मेट्रिक्स के लिए स्नातक होना जरूरी है। क्योंकि ये वैकेंसी स्पोर्ट्स कोटे के लिए है।
3. ऐसे में इसमें खेल बैकग्राउंड के लिए भी कुछ अनिवार्यता रखी गई है। किस पोस्ट के लिए क्या अनिवार्यता है, वो आप स्पोर्ट्स क्राइटीरिया लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको rrcmas.in पर जाना होगा। यहां वैकेंसी लिंक पर क्लिक करके अपनी डिटेल भरें। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको फॉर्म भरकर जरूरी कागजातों के साथ उसे इस एड्रेस पर भेजना होगा- The Assistant Personnel Officer, Railway Recruitment Cell, Southern Railway, 3rd Floor, No 5 Dr.P.V.Cherian Crescent Road, Egmore, Chennai – 600 008
वहीं, आपको बता दें कि इच्छुक उम्मीदवारों को 30 नवंबर 2021 तक अपना आवेदन जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें…
जम्मू कश्मीर: आतंकी साजिश रचने के मामले में एनआईए ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
