अमेठी: सपा कार्यालय पर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी व देश के प्रथम गृह मंत्री की जयंती मनाई गयी। आप की जानकारी के लिए बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के किसान नेता कामता पटेल …

अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान स्वन्त्रता संग्राम सेनानी व देश के प्रथम गृह मंत्री की जयंती मनाई गयी। आप की जानकारी के लिए बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के किसान नेता कामता पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश यादव ने किया।

मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि किसान नेता कामता पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रथम गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री एक दृढ़ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। उन्होंने भारत की एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दृढ़ निश्चय व साहस का परिचय दिया था। अगर वह देश के प्रधानमंत्री होते तो आज देश इस दौर से नहीं गुजरता।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पटेल जैसे महापुरुष सदियों में एकाध ही पैदा होते हैं। पटेल देश की एकता और अखण्डता के प्रबल पक्षधर थे। जिन्होंने खुद प्रधानमंत्री की कुर्सी को त्याग दिया। जो अपने आप में एक मिशाल है। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस आरएसएस पोषित सरकार को उखाड़ फेंकनी है। जो समाज में जाति व धर्म की दीवार डालती है। फूट डालो राज करो पर राजनीति करती है।

संबंधित समाचार