लखनऊ : विधि विश्वविद्यालय के आसपास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों पर रहेगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा के लिए राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विशेष आयोजन है। इसमें नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की जाएगी। 

इसके लिए मेगा इवेंट का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए आसपास के रास्तों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी । उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों में यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर कॉल किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक:

  • पराग तिराहा से आने वाला सामामन्य यातायात भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की ओर रोक रहेगी।
  • पावर हाउस चौराहा से आने वाला सामामन्य यातायात भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की ओर रोक रहेगी।
  •  स्मृति उपवन चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात पावर हाउस चौराहा की ओर रोक रहेगी।

यहां से जाएं:

  • ये वाहन पुरानी चुंगी होकर जा सकेंगे।
  • ये वाहन पिकेडली तिराहा अथवा पकरी पुल तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • ये वाहन बंगला बाजार चौराहा अथवा रजनीखण्ड होकर जा सकेंगे।

यहां रहेगी पूरी तरह रोक:

जोनल पार्क की ओर से भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की ओर समस्त प्रकार का यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

संबंधित समाचार