रायबरेली: असलहा दिखाकर बदमाशों ने सर्राफा को लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी के साथ बाइक सवार लुटेरों द्वारा 1.5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरों असलहे के दम पर चांदी के जेवरात से भरा एक बैग छीनकर दुसौती की तरफ भाग निकले। वहीं लूट की घटना के दौरान हवाई फायर भी किया गया। घटना …

रायबरेली। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी के साथ बाइक सवार लुटेरों द्वारा 1.5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरों असलहे के दम पर चांदी के जेवरात से भरा एक बैग छीनकर दुसौती की तरफ भाग निकले। वहीं लूट की घटना के दौरान हवाई फायर भी किया गया। घटना क्षेत्र के पहरेमऊ और खेरहना गांव के बीच की है। कसरेहला मजरे बहादुर नगर निवासी राम अभिलाख पुत्र गयादीन की पहरेमऊ में जय मां अंबे ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है।

शाम को लगभग छह वह बजे दुकान बंद कर अपने पुत्र सौरभ यादव व गांव के ही अनूप यादव के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह पहरेमऊ और खैरहना गांव के बीच सुनसान स्थान पर पहुंचे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने राम अभिलाख पुत्र गयादीन को असलहा दिखाकर बाइक रुकवाई और ज्वेलरी से भरा बैग छीनने लगे।इस दौरान साथ में चल रहे अनूप यादव लुटेरों से भिड़ गए। इसी बीच मौका पाकर सौरभ यादव जेवरात से भरा एक बैग लेकर बाग की तरफ भाग निकले।

सौरभ को भागता देख लुटेरों में से एक ने असलहे से हवाई फायर किया, जिससे लुटेरों से भिड़े अनूप यादव डरकर भागे। मौका पाकर लुटेरों ने बाइक की डिक्की में चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर दुसौती की तरफ भाग निकले। तब तक फायर की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सराफा से लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। सर्राफा व्यापारी के अनुसार बैग में लगभग 1.5 लाख के चांदी के जेवरात थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व्यापारी को साथ लेकर दबिश दे रही है व व्यापारी द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

संबंधित समाचार