मुरादाबाद : नौ नवंबर को लखनऊ में कार्यशाला में शामिल होंगे ब्लाक अध्यक्ष
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय स्तर की कार्यशाला लालकुआं लखनऊ स्थित कार्यालय में दो चरण में आयोजित की गई है। इसमें मुरादाबाद के ब्लॉक अध्यक्षों को नौ नवंबर को कार्यशाला में शामिल होना है। संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिनेश चंद्र शर्मा ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय स्तर की कार्यशाला लालकुआं लखनऊ स्थित कार्यालय में दो चरण में आयोजित की गई है। इसमें मुरादाबाद के ब्लॉक अध्यक्षों को नौ नवंबर को कार्यशाला में शामिल होना है।
संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिनेश चंद्र शर्मा ने इस संबंध में पत्र भेजा है। इसके क्रम में जिले के सभी ब्लाकों के अध्यक्ष को नौ नवंबर को कार्यशाला में शामिल होने के लिए कहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 12 नवंबर को संघ के प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक लालकुआं स्थित कार्यालय में होगी। जिसमें वह स्वयं और जिला मंत्री के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला और बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा कर उसके समाधान पर विमर्श किया जाएगा।
